Tuesday, July 8, 2008

Aaj ka bazar

08 जुलाई 2008
गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार
.................................................................

शुरुआती सत्र में भारी गिरावट देखने के बाद आज शेयर बाजार को धीरे-धीरे उबरने में काफी कामयाबी मिली। आज बाजार खुलने के साथ हीं चार सौ अंक से ज्यादा लुढ़क गया। लेकिन फिर निचले स्तर से शानदार वापसी करते हुए मात्र 176 अंक गिरकर बंद हुआ।

सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 300 अंक और निफ्टी 92 अंक सुधरा। कारोबार समाप्ति पर सेंसेक्स 1.3 फीसदी यानी 176 अंक गिरकर 13,349 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 1.03 फीसदी यानी 41 अंक गिरकर 3,988 के स्तर पर बंद हुआ।

आज बाजार में कुल कारोबार 56,816.53 करोड़ रुपए का रहा।

मझोले शेयरों के सूचकांक मिड कैप और छोटे शेयरों के सूचकांक में 0.25 फीसदी की गिरावट रही। बाजार बंद होने के दौरान बैंकिंग क्षेत्र के शेयर 1 फीसदी और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र के शेयर 1.25 फीसदी की बढ़त बनाने में कामयाब रहे। लेकिन उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र के शेयर 2 फीसदी नीचे और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर 1.5 फीसदी नीचे बंद हुए।

सूचना व प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयर 3 फीसदी और अचल सम्पत्ति क्षेत्र के शेयर में .75 फीसदी की गिरावट रही। परमाणु समझौता होने के आसार में पूंजीगत क्षेत्र और चुनिंदा उर्जा क्षेत्र के शेयरों में आई तेजी से बाजारों ने ऊपर जाने की कोशिश की और कुछ हद तक कामयाब भी रहा। हालांकि शुरुआती गिरावट ही इतनी ज्यादा थी कि बाजार के लिए हरे रंग के निशान में पहुंचना आसान नहीं था।
एशियाई बाजारः-

कल के मुकाबले आज एशियाई बाजारों में आज थोड़ी कमजोरी देखने को मिल रही है। चीन के शंघाई कम्पोजिट में 1.11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह 30 अंक उपर 2,823.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लेकिन जापान का निक्केई 238.18 अंक फिसला और फिलहाल यह 13,121 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग के हैंगशेंग भी 135 अंक नीचे 7,205 के स्तर पर और स्ट्रेट टाइम्स भी 27.21 अंक नीचे 2,906 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का सिओल कम्पोजिट भी 35 अंक नीचे फिसलकर 1,544.33 के स्तर पर बना हुआ है।

No comments: